सरगुजा

निकाय-पंचायत चुनाव पर भाजपा की कार्यशाला आज
14-Jan-2025 11:45 PM
 निकाय-पंचायत चुनाव पर भाजपा की कार्यशाला आज

अम्बिकापुर, 14 जनवरी। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

दोपहर 2 बजे से संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रारंभ होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कार्यशाला में भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

अपेक्षित श्रेणी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य / भाजपा/मोर्चा/ प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी / सदस्य / भाजपा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सह संयोजक, मंडल के अध्यक्ष / महामंत्री / मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (भाजपा), जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, वर्तमान विधायक एवं सांसद, पूर्व विधायक एवं सांसद, भाजपा जिला कार्यसमिति, नगर निगम के भाजपा पार्षद व हारे प्रत्याशी, नगर निगम / नगर पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष (भाजपा) कार्यशाला में शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने समस्त अपेक्षित जनों से कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news