बलरामपुर

सीएम कल करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ
13-Jan-2025 11:26 PM
सीएम कल करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ

 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर 13 जनवरी। मकर संक्रांति पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 172 करोड़ 83 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 40 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 8 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 36 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 10 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 29 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

 मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 300 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण अंतर्गत 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए लागत राशि के 58 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 04 विकास कार्य लागत राशि 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 06 विकास कार्य लागत राशि 01 करोड 45 लाख 75 हजार रुपए, जनपद पंचायत राजपुर के 02 कार्य लागत राशि 40 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 45 विकास कार्य लागत राशि 7 करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपए, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के लागत राशि 04 करोड़ 31 लाख रूपये के 01 कार्य शामिल है।

भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 129 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 139 विकास कार्य शामिल है। जिसमें ग्रामिण यांत्रिकी सेवा के 05 विकास कार्य लागत राशि 03 करोड़ 80 लाख रुपए 70 हजार, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 12 विकास कार्य लागत राशि 46 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग बलरामपुर के 05 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 14 विकास कार्य लागत राशि 23 करोड़ 35 लाख, पीएमजीएसवाई राजपुर के 26 विकास कार्य लागत राशि 37 करोड़ 04 लाख 25 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 20 विकास कार्य लागत राशि 02 करोड़ 09 लाख 15 हजार रुपए, जनपद पंचायत बलरामपुर में राशि 02 करोड़ के 68 लाख 87 हजार के 23 विकास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पुजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे विवाह में सम्मलित होंगे। तत्पश्चात् विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्यो के प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रवास पर नगरीय क्षेत्र में डायवर्सन मार्ग निर्धारित

मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन बनाया गया है। जिसके तहत बडक़ीमहरी तिराहा से संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक 14 जनवरी 2025 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मालवाहकों एवं चार पहिया वाहनों को पूणत: प्रतिबंधित किया गया है।

मार्ग व्यवस्था के तहत बडक़ीमहरी तिराहा से जिला कार्यालय भवन तक के लिए मार्ग बडक़ीमहरी तिराहा-दहेजवार-संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्धारित किया गया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news