रायपुर
वित्त मंत्री ने की इसरो के पूर्व अध्यक्ष से चर्चा
13-Jan-2025 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जनवरी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ से मुलाकात की, और उनसे इसरो की गतिविधियों पर चर्चा की।
इस मुलाकात पर ओपी चौधरी ने फेसबुक पर लिखा कि कल दिल्ली में देश के गौरव, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ से आत्मीय मुलाकात व लंबी चर्चा हुई। उनके नेतृत्व में इसरो ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार किसी देश के कदमों की छाप छोडक़र ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। चंद्रयान 3 मिशन में उनका योगदान न केवल देश के लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


