‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी। नेहरू नगर स्थित जिम गार्डन के बगल में नेहरू प्लैनेटेरियम निगम भिलाई का बना हुआ है। जो नेशनल हाईवे के समीप है। जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर आकर्षक ज्ञानवर्धक खगोलीय घटनाओं पर आधारित फिल्म दिखाया जाता है इसका समय शाम को 5 बजे से 7 तक है आधे घंटे का शो होता है। उसी के अंदर पुरी खगोलीय घटनाओं के बारे में 3ष्ठ फिल्म के माध्यम से बताया जाता है बैठकर देखने पर ऐसा लगता है कि देखने वाला स्वयं अंतरिक्ष में पहुंच गया है।
हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष के संबंध में क्या-क्या जानकारी प्राप्त किए हैं किस प्रकार से मानव अंतरिक्ष को जाना चंद्रमा की सतह अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जो बहुत ही रोमांचकारी लगता है। अंतरिक्ष में के बारे में बहुत सारे रहस्य है जिससे हम सब अनभिज्ञ है। विशेष करके स्कूल कॉलेज में पढऩे वाले बच्चो और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक है।
आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर के वहां के शो को देखें बहुत प्रभावित हुए। संबंधित संचालित करने वाली एजेंसी में मैटैक्स इंजीनियर्स को अच्छे से प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे स्कूल कॉलेज में पढऩे वाले बच्चों को इसकी जानकारी मिले। उनके शिक्षक अभिभावक जाकर देखें। सबके लिए उपयोगी है। इसके समीप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की याद में निर्माण अधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल परिसर को निर्धारित डिजाइन के अनुसार समय अवधि में पूर्ण करने को कहा।