धमतरी

1.15 लाख किसानों से 53.71 लाख क्विंटल धान खरीदी
13-Jan-2025 2:56 PM
1.15 लाख किसानों से 53.71 लाख क्विंटल धान खरीदी

67 लाख का लक्ष्य पूरा करने 13.29 लाख क्विंटल और खरीदना होगा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी , 13 जनवरी।
समर्थन मूल्य में धान खरीदी को 2 महीने हो गए। जिले में पंजीकृत 1.27 लाख में से 1.15 लाख किसानों ने अब तक धान बेच चुके हैं। इनसे 53.71 लाख क्विंटल धान खरीद चुके हैं, इनकी राशि 1237 करोड़ है। अब समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी यानि 14 दिन और होगी।

जिला प्रशासन को मिले 67 लाख क्विंटल का लक्ष्य पूरा करने अभी 13.29 लाख क्विंटल और धान खरीदना होगा। खरीदी शुरू होने के बाद राइस मिलर्स का असहयोग आंदोलन चला, लेकिन अच्छी बात यह कि सरकार से हुई सार्थक चर्चा के बाद धान उठाने में भरपूर प्रयासरत है, इसलिए धमतरी धान उठाने के मामले में प्रदेश में नंबर- 1 पर हैं। जिले में करीब 223 राइस मिलें हैं, जिनमें से करीब 207 मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए धान उठा रहे हैं। इन मिलरों द्वारा धमतरी की सोसाइटियों के अलावा 5 अन्य जिलों से भी धान का उठाव कर रहे हैं।

6 अन्य जिलों से भी लाया धान
धमतरी जिले में करीब 223 राइस मिलें हैं, जिनमें से करीब 207 मिलरों ने कस्टम मिलिंग के लिए धान उठा रहे हैं। इन मिलरों द्वारा धमतरी जिले के सोसाइटियों के अलावा 5 अन्य जिलों से भी धान का उठाव कर रहे हैं। इसमें बालोद, कांकेर, गरियाबंद, खैरागढ़ व कोंडागांव जिले का करीब 5 लाख क्विंटल धान लाकर कस्टम मिलिंग कर रहे हैं। बीते साल कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 राइस मिलर को खाद्य विभाग ने ब्लेक लिस्टेड किया है।

रोजाना 12 करोड़ का हो रहा भुगतान
बीते 14 नवंबर 2024 से धान खरीदा शुरू हुआ, जो 31 जनवरी तक होगी। अब महज 14 दिन धान और खरीदी होगी। 11 जनवरी की स्थिति में जिले में 1 लाख 15 हजार 895 किसानों ने 53.71 लाख क्विंटल धान बेच दिया है। करीब 12 हजार किसान धान बेचने बाकी हैं। सहकारिता विभाग के अनुसार 12 अरब 37 करोड़ 5 लाख 58 हजार का धान खरीद चुके हैं। नोडल शाखा के अनुसार जिले में रोजाना 12 करोड़ किसानों को भुगतान कर रहे हैं।

12 लाख क्विंटल धान जाम
इस साल धान खरीदी के तत्काल बाद सोसाइटियों से परिवहनकर्ताओं को ट्रांसपोर्ट आर्डर (टीओ) जारी होने के बाद 1 लाख 7 हजार 923 क्विंटल उठाव के लिए बाकी है, जबकि राइस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए डिमांड आर्डर (डीओ) जारी होने के बाद 10 लाख 99 हजार 439 क्विंटल अभी भी उठाव के अभाव में सोसाइटियों में जाम है। इस तरह टीओ-डीओ जारी होने के बाद 12 लाख 7 हजार क्विंटल धान जाम है। भोयना, भाठागांव, चिटौद आदि संग्रहण केन्द्र में धान भेजा जा रहा है। सोसाइटियों से अब तक करीब 40 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news