महासमुन्द

ताराचंद पटेल बने पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष
12-Jan-2025 3:27 PM
ताराचंद पटेल बने पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा , 12 जनवरी।
स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद पटेल को निर्वाचित किया गया। जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सहसचिव ऋषिकेशन दास और कार्यकारी जिला अध्यक्ष गेंदलाल मानिकपुरी उपस्थित थे। 

बैठक में संघ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अंत में सर्वसम्मति से ताराचंद पटेल को संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना होगा।  पत्रकार साथियों के हित संवर्धन व सुरक्षा के लिए संघ कृत संकल्पित हैं। संघ के द्वारा पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का शुभारंभ हो चुका है। विषम परिस्थितियों में पत्रकारों के हितार्थ यह राशि नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

ताराचंद पटेल जैसे कर्मठ और ईमानदार पत्रकार को जिलाध्यक्ष बनाकर पत्रकार कल्याण महासंघ को मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ताराचंद पटेल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसे निष्पक्ष बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला महासचिव अभय धृतलहरे ने कहा कि पत्रकारों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघ हमेशा तत्पर रहेगा।

पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष लोचन चौहान ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
इस बैठक में ललित मुखर्जी, सुभाष पटेल, देव पटेल, चंद्रशेखर प्रभाकर, डिगेश चेलक, नरेश कोसरिया और तिलक पटेल ने पत्रकार कल्याण महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। उक्त बैठक में उत्तर कुमार कौशिक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, देवेंद्र काले जिला उपाध्यक्ष, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष सोहेल अकरम, अरुण कुमार साहू, देव प्रधान, देवराज साहू, जीवन ध्रुव, संतन दास मानिकपुरी, लीलेश्वर निषाद, देशराज दास, अशोक प्रधान, विजय बरिहा समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इस बैठक ने संघ की एकजुटता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news