जान्जगीर-चाम्पा

प्राचार्य के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर महिला व्याख्याता ने खा ली नींद की गोलियां
12-Jan-2025 2:22 PM
प्राचार्य के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर महिला व्याख्याता ने खा ली नींद की गोलियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 12 जनवरी।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के डाइट कॉलेज में कार्यरत व्याख्याता रमा गोस्वामी ने शुक्रवार रात अपने आवास पर आत्महत्या का प्रयास किया। 44 वर्षीय रमा गोस्वामी का आरोप है कि वह प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू की कथित प्रताडऩा से परेशान थीं।

रमा गोस्वामी ने आत्महत्या से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी 22 साल की करियर और पिछले एक साल से चल रही मानसिक यातनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2022 में प्राचार्य बीपी साहू के कार्यभार संभालने के बाद से उन्हें लगातार प्रताडि़त किया गया।

सूचना मिलने पर परिजन तुरंत उनके घर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि रमा की हालत अब स्थिर है।
सुसाइड नोट में रमा ने अपने बच्चों और विद्यार्थियों से माफी मांगी है और लिखा है कि वह न्याय की आस में थक चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी जैसी आशावादी मजबूत महिला के साथ ऐसा जब हो सकता है, तो कितनी अन्य महिलाओं के साथ क्या-क्या नहीं होता होगा।’

प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की मानसिक प्रताडऩा नहीं दी है और सभी आरोप निराधार हैं।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news