दन्तेवाड़ा

सीएम के बचेली आगमन की तैयारियों का विधायक- जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा
11-Jan-2025 11:32 PM
सीएम के बचेली आगमन की तैयारियों का विधायक- जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 11 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लौह नगरी बचेली में आगमन की तैयारियां जोरों से चल रही है। शनिवार को दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता पहुॅंच तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया।

 हॉकी मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित है, प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात कर मैदान व मंच का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व नगर के मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर में विधायक व जिलाध्यक्ष का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सीएम के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही है। स्वागत के लिए गौरव पथ पर साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जगह-जगह पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। सीएम बनने के बाद पहली बार बचेली आगमन होने पर नगरवासी भी उत्साहित हंै।

13 जनवरी को सीएम बचेली आएंगे। जनता को उम्मीद है कि इस क्षेत्र के लिए कुछ अच्छी विकास कार्यों की बड़ी घोषणा करेंगे। निरीक्षण के बाद विधायक व जिलाध्यक्ष गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

  इस दौरान दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा, बड़े बचेली एसडीएम कमल किशोर, तहसीलदार जीवेश शोरी, लोक निर्माण विभाग के एसएल ठाकुर, एसडीओ एलआर मरकाम, उपअभियंता पीआर मंडावी, अनुसूचित  जनजाति जिलाध्यक्ष नंदलाल मुडामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, पूर्व पालिकाध्यक्ष पिंटूराम उईके, निलेश पाटले, विजय पटेल, अर्जुन भास्कर, धनसिंह नाग, राजू भास्कर, सुदीप्ता मंडल, रामजी नेगी, ओमप्रकाश जैन, सुरेश चित्तम, अर्णब चक्रवर्ती, किरण भदौरिया, राजश्री मंडावी, पुष्पा सिंह, झिलकी नाग, शीला साहु, भानमती साहू, उषाकिरण पात्रे व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news