‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 जनवरी। जनपद पंचायतों का शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच आरक्षण पूरा हो गया है। जनपद पंचायत धमतरी में इस बार 25 में से 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। सरपंच पद के 7 एसटी, 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहा है।
जानकारी के मुताबिक धमतरी जनपद के 25 सदस्यों में से 2 सीट अजा, 3 सीट अजजा, 5 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग व 13 अनारक्षित वर्ग के लिए पर्ची निकली है। वहीं सभी वर्गों में से 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। जनपद पंचायत के सभा हाल में आयोजित आरक्षण की प्रक्रिया में एसडीएम पीके प्रेमी, तहसीलदार सूरज बंछोर, सीईओ दीपक ठाकुर मौजूद रहे। अधिकारियों ने शासन द्वारा निर्देशित नियमों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को दी।
इसके बाद जनपद पंचायत के 25 सीटों के लिए क्रमवार पर्ची निकाली गई। क्षेत्र 7 देमार अजा मुक्त, 9 छाती अजा महिला, 18 अरौद-लीलर अजजा महिला, 20 भटगांव अजजा महिला, 22 बरारी अजजा मुक्त, 24 मोंगरागहन अजजा महिला, 25 अकलाडोंगरी अजजा मुक्त हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 सीट आरक्षित है, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 2 डोमा ओबीसी महिला, 5 ओबीसी महिला, 10 सिवनीखुर्द ओबीसी मुक्त, 13 बोडऱा-स ओबीसी मुक्त, 16 शंकरादाह ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग के लिए 13 क्षेत्र है। जिसमें 6 महिला, 7 मुक्त शामिल हैं।