दुर्ग

धान उठाव में आई गति
11-Jan-2025 3:27 PM
धान उठाव में आई गति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जनवरी। जिले उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में गति आई है। इससे अब मात्र 17 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान है जबकि दो सप्ताह पहले तक जिले के 102 में से 96 उपार्जन केन्द्रों में जाम धान बफर लिमिट के पार पहुंच गया था।

जानकारी के मुताबिक जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 1 लाख 14 हजार 759 किसानों का 1 लाख 22 हजार 935 हेक्टेयर पंजीकृत है। अब तक जिले में 94817 पंजीकृत किसानों द्वारा धान विक्रय किए जा चुके हैं। जिनसे कुल 47 लाख 53 हजार 226 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित उक्त धान का उठाव के लिए अब तक 42 लाख 7 हजार 427 क्विंटल का डीओ एवं टी ओ जारी हो चुका है। इनमें से अब तक 27 लाख 80 हजार 667 क्विंटल धान का उठाव किए जा चुके हैं। वर्तमान में जिले के उपार्जन केन्द्रों 1972558 क्विंटल धान शेष है। जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में आज कुल 1 लाख 18 हजार923 क्विंटल धान की खरीदी हुई मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा लगातार उपार्जित धान का उठाव किया जा रहा है। आज भी मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं ने आज कुल 1 लाख 8 हजार 701 क्विंटल धान का उठाव किया। डीएमओ भौमिक बघेल का कहना कि प्रतिदिन 1 लाख क्विंटल से अधिक का धान उठाव हो रहा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news