‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 दिसंबर। शिक्षा संस्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में अध्यापनरत कला और हिन्दी विषय के 200 व्याख्याताओं का ऑफलाइन प्रशिक्षण डाइट बेमेतरा में चल रहा है। द्वितीय दिवस में हिन्दी विषय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स बहोरिक लाल साहू ने समूह कार्य के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को समूह में विभाजित कर उन्हें टास्क दिया और सभी प्रतिभागियों ने समूह में अपना सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भी दिया।
डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे ने इन सभी समूह की प्रस्तुतियां को बहुत ही बारीकी से देखा और प्रस्तुतीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिए।
मास्टर ट्रेनर्स वीरेंद्र राठौर ने रस छंद अलंकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भाषा शिक्षण एवं सहायक शिक्षक सामग्री निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई। हिंदी प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार अब हिंदी वर्णमाला में एक नए वर्ण को भी शामिल किया गया है। इसके पश्चात अब हिंदी वर्णमाला में 53 वर्णमाला हो गया है। इसी प्रकार व्यंजन पहले 39 था, अब 40 हो गया है। जो परिवर्तन किया गया है उसे हम सबको जानना अति आवश्यक है। कला विषय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स पुकल राम सप्रे, हिरऊ राम ध्रुव और प्रशिक्षण प्रभारी यमुना जांगड़े ने विषयवार 9 समूह बनाया गया और सभी समूह को विषय के जन्मदाता के नाम से रखा गया। सभी समूह के द्वारा विषय वस्तु में बिंदु दिया गया था। बहेरा स्कूल की व्याख्याता हेमलता बंजारे ने सामूहिक गतिविधियों के प्रस्तुतीकरण में एवं विषय वस्तु को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिन्दी विषय के लिए प्रशिक्षण की प्रभारी डाइट की व्याख्याता उषा किरण पांडेय है।
इस अवसर पर प्रतिभागी के रूप में दिलीप सिंह ठाकुर, डॉ प्रियंका वर्मा, राखी थदानी, शमीम खान, सरिता दुबे, विनीता खलखो, खेमलता मंडावी, डॉक्टर कल्याण दास, ढालसिंह राजपूत, प्रमोद ठाकुर, ब्रहशंकर सिंह, प्रतिभा तिवारी, द्रौपदी साहू, राजेंद्र साहू, रजनी कश्यप, सोनी मौर्य, सुषमा शर्मा, संतोष मिश्रा, नलेश्वर साहू, अजय वर्मा, निरपाल राम साहू, कमलेश वर्मा सहित दोनों विषय के प्रशिक्षण में 200 व्याख्याता उपस्थित रहे।