बेमेतरा

कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पानी की भी किल्लत
13-Dec-2024 2:33 PM
कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पानी की भी किल्लत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 दिसंबर।
राज्य सरकार का निकाय के कर्मचारियों के विरुद्ध असंवेदनशील रवैया के कारण प्लेसमेंट कर्मचारी, नियमित कर्मचारी, स्वच्छता दीदीया अनिश्चितकालीन धरने पर है जिसके कारण शहर मे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। पेयजल की समस्या हो गई है ।

महतारी वंदन योजना में शहर के हजारों महिलाओं को वंचित रखा गया है जिसके विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा की अगुवाई में नगर पालिका बेमेतरा का घेराव किया। 

गुरुवार की दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे पर सूचना देने के बाद भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अनुपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ता भडक़ उड़े और अधिकारी को बुलाने की मांग पर पालिका कार्यालय के गेट मे ही धरने पर बैठ गए। काफी देर के हंगामे के बाद तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप कर जल्द ही सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने तथा महतारी वंदन योजना में छूटे हुए परिवार को योजना का लाभ देने की मांग की गई। 

प्रदर्शन में आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, प्रणीश चौबे, ललित विश्वकर्मा, जोगेंद्र छाबड़ा, रीता पांडेय, पार्षद मनोज शर्मा, रश्मि मिश्रा, अखिलेश नामदेव, राम ठाकुर, राजू साहू, धरम वर्मा, रानी सेन, जया साहू, हितेंद्र साहू, शत्रुहन साहू, जनता साहू, हरीश साहू, दयासिंग वर्मा, प्रांजल तिवारी, अजय सेन, देवशरण गोस्वामी, कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा की सरकार की ढुलमुल रवैया के कारण आज निकाय के कर्मचारी पिछले 10 दिनो से हड़ताल में है जिसके कारण शहर में साफ -सफाई, पेयजल जैसे मूलभूत काम ठप्प पड़ गए है। सरकार में बैठे लोग और अधिकारियों को आम जनता की समस्यायों से कोई लेना देना नहीं है।

भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में मचा रखी है लूट 
भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में लूट मचा रखी है। आम जनता की सुविधाओं से सरकार का कोई वास्ता नहीं है। शहर के हजारों महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। सरकार की हठधर्मिता के कारण कर्मचारी हड़ताल में है जिसके कारण शहर में सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है। आज शहर कांग्रेस ने पोल खोल अभियान की शुरुआत की है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news