‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। 16 वी राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जवाहर स्पोर्ट्स कॉम्लैक्स हॉउसिंग बोर्ड भिलाई में आयोजित की गई । इसमे राज्य से 150 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें रायपुर से 12 बॉक्सरों ने कोच हजारी लाल , सहायक कोच सोनू ध्रुव एवं रूपा ध्रुव के नेतृत्व में भाग लिया। इसमें पुरूष वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग में आकाश साहू स्वर्ण पदक ,85 किलोग्राम एलेक्स मिंज रजत पदक, 55 किग्रा में श्रेयांश सुखदेव, 60 किग्रा में विजय बंजारे, 75 किग्रा में कुश चंद्राकर, 80 किग्रा सौम्य राज सिंह एवं 90प्लस किग्रा प्रणव दीवान ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में 51 किलोग्राम छाया पटेल स्वर्ण पदक, 70 किलोग्राम में राजबाला स्वर्ण पदक, विभा ठाकुर एवं 75 किग्रा में पूजा सिंह ने रजत पदक हासिल किया। रायपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन के सचिव नवीन दास ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाए दी।