‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,5 दिसंंबर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम अंबिकापुर के द्वारा 3 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई है, जिसका आज तीसरा दिन था।
आज स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट के समक्ष सभी कर्मचारियों ने बैठकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखने हेतु धरना प्रदर्शन किया ,जिसमें निगम के लगभग सभी कर्मचारी शामिल रहे। तीन सूत्रीय मांगों में समस्त निकाय से ठेका प्रथा समाप्त करें और कर्मचारियों को नगरी निकाय में समायोजन किया जाए। दूसरी मांग है कर्मचारियों का वेतन केंद्र के समान जारी श्रमिक दर पर भुगतान करें।हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी को कार्य से मुक्त न किया जाए। इन सभी मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन किया।