दुर्ग

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
05-Dec-2024 3:14 PM
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 दिसंबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कोडिय़ा एवं बोरीगारका के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोडिय़ा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। समिति प्रबंधक ने बताया कि गुरुवार से से धान उठाव का कार्य प्रारंभ होना है। नियमित रूप से धान खरीदी जारी है। किसानों को समय सीमा के भीतर भुगतान किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में बारदाने भी उपलब्ध है।  कलेक्टर चौधरी नेे समिति प्रबंधक से कहा कि छोटे किसानों को धान बिक्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारी को प्रति सप्ताह स्टॉक सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पीडीएस प्रक्रिया से कलेक्टर चौधरी ने उपस्थित कृषकों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासित किया कि टोकन की समस्या का निराकरण शासन स्तर पर किया जाने का प्रावधान है। टोकन कटने में आने वाली आंॅनलाईन समस्या के निराकरण हेतु शासन से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का सही संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री, डी.एम.ओ. भौमिक बघेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news