राजनांदगांव, 5 दिसंबर। जिले के एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह बीते दिनों शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। डॉ. सिंह मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष व बर्फानी आश्रम सेवा समिति के व्यवस्थापक कन्हैयालाल तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास ठेठवारपारा पहुंकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार उल्लेखनीय है कि 2 दिसंबर को कन्हैया लाल तिवारी जी का निधन हुआ था। डॉ. सिंह ने स्वर्गीय तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते कहा कि वे शिक्षा जगत के जाने-माने हस्ती तो थे ही। साथ ही वे कुशल संगठनकर्ता भी थे। इस दौरान डॉ. सिंह के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, गौतम पारख उपस्थित थे।