बिलासपुर

कर्मचारियों के लिए भी लगेगा जनदर्शन
03-Dec-2024 3:10 PM
कर्मचारियों के लिए भी लगेगा जनदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 3 दिसंबर।
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला कार्यालय में हर मंगलवार को जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह सुनवाई साप्ताहिक रूप से शाम 4 से 5 बजे तक होगी, जहां सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सकते हैं।

टीएल बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, जिसके लिए व्यवस्थित समाधान जरूरी है। जनदर्शन के माध्यम से उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और सार्थक निराकरण किया जाएगा।

इस पहल का लाभ सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा। कर्मचारी अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे, जिससे निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरितता आएगी। कर्मचारी संगठनों ने कलेक्टर की इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का व्यवस्थित और समयबद्ध समाधान संभव हो सकेगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news