महासमुन्द

ललित सुरजन को दी श्रद्घांजलि
03-Dec-2024 2:14 PM
ललित सुरजन को दी श्रद्घांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3दिसंबर। सामाजिक चेतना के प्रीतक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में एक नया मुकाम हासिल करने स्व. ललित सुरजन को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर देशबंधु कार्यालय महासमुंद में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक के जिला संयोजक दाऊलाल चंद्राकर, वरिष्ठ साहित्यकार व इंटेक के आीजवन सदस्य एस.चन्द्रसेन, साहित्यकार अशोक शर्मा, बंधुराजेश्वर खरे. देवीचंद राठी, रघुनाथ सिन्हा, प्रमोद कन्नौजे, उत्तम दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सालिकराम कन्नौजे तथा उत्तरा विदानी उपस्थित थे।

स्व.ललित सुरजन के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण करते हुए दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि ललित सुरजन पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ थे। उन्होंने पत्रकारिता के गुण को जनमानस तक पहुंचाते हुए पत्रकार जगत को एक नई चुनौतियों से सामना करना सिखाया। श्री सुरजन न केवल पत्रकारिता अपितु सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करते हुये राष्ट्र के विकास में योगदान सदैव स्मरण किए जाएंगे।

साहित्यकार एस. चन्द्रसेन ने कहा कि वे मानवता के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने नारी उत्थान के लिये अनेक कार्य करते हुये अपनी लेखनी को अधिक धार दिया। वरिष्ठ साहित्यकार व इंटेक के सदस्य अशोक शर्मा ने कहा कि स्व. सुरजन अनेक चुनौतियों के बाद एक जीवंत व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव मुस्कुराते हुए शोषितों व गरीबों के उत्थान के लिये कार्य किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news