सरगुजा

भाजपा बूथों पर है मजबूत, निगम चुनाव में होगा फायदा- संतोष दास
02-Dec-2024 7:51 PM
भाजपा बूथों पर है मजबूत, निगम चुनाव में होगा फायदा- संतोष दास

अंबिकापुर, 2 दिसंंबर। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर के गांधीनगर शक्ति केंद्र में आज चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास के मुख्य आतिथ्य में बूथ क्रमांक 37,38,39 तथा 40 के बूथ समितियों का चुनाव संपन्न हुआ।

स्थानीय कमोदा बिहार में आयोजित बूथ समितियों की बैठक में सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 37 में नेपाल एतबार, बूथ क्रमांक 38 में रिद्धि शर्मा, बूथ क्रमांक 39 में नीलेश श्रीवास्तव तथा बूथ क्रमांक 40 में नेहा सोनवानी को अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि गांधीनगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्येक बूथ में मजबूत है। यहाँ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता न केवल पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संपन्न करते हैं बल्कि चुनावों में भी अपने परिश्रम से भाजपा को लीड दिलाते हैं। इसका लाभ निश्चत रूप से आने वाले निगम चुनाव में हमें मिलेगा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी एकजुटता के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भिडऩे का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद नगर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन राय ने तथा आभार प्रदर्शन विपिन पांडे ने किया।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश ठाकुर, पूर्व पार्षद कलाचंद साव, वरिष्ठ नेता सुदामा यादव, विनय त्रिपाठी, निशीकांत भगत, मंटू पाठक, प्रभात विश्वास, मिश्रा जी, श्रीमती रजनी बिंद, श्रीमती गणेश्वरी चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news