बालोद

5 हजार से ज्यादा सदस्य, अब सीएम के साथ लंच करेंगे जयदीप
02-Dec-2024 2:09 PM
5 हजार से ज्यादा सदस्य, अब सीएम  के साथ लंच करेंगे जयदीप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 2 दिसंबर।
लौह नगरी दल्ली राजहरा के सियासी सरोवर में जयदीप गुप्ता ने कमल ही कमल खिला दिए हैं, भाजपा की जय जयकार करा दी है। इस उपलब्धि पर जयदीप गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ लंच का सुअवसर मिलने वाला है। साथ ही उन्हें सदस्यता गौरव सम्मान से भी विभूषित किया जाएगा।

खनिज नगरी में लंबे वक्त से भाजपा की रीतिनीति को आम जनमानस तक पहुंचने तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे जाने वाले समूचे दायित्वों का निर्वहन बखूबी से करने वाले युवा भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। भाजपा सदस्यता अभियान में लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा से जोडऩे के लिए पसीना बहाने वाले जयदीप गुप्ता ने सदस्य बनाने के 5000 के आंकड़े को पार कर लिया है। श्री गुप्ता ने पूरे बालोद जिले में सबसे अधिक सदस्यों को भाजपा से जोडऩे के मामले में का दूसरा स्थान अर्जित करने का कीर्तिमान हासिल किया है। वहीं  उन्हें उनके साथियों, पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जनों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वालों की सूची में अपना नाम अंकित करते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा घोषित सदस्यता गौरव सम्मान भी अपने नाम कर लिया है।

इस पुरस्कार के साथ ही सर्वाधिक सदस्यों को जोडऩे वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा अनुसार जयदीप गुप्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन पर चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।विदित हो कि युवाओं में बेहद लोकप्रिय जयदीप गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हुए पार्टी द्वारा प्रदत्त सभी जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाते आ रहे हैं। अपनी व्यवहार कुशलता और मिलनसारिता के चलते जयदीप गुप्ता समाज के सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जयदीप गुप्ता ने समाज के हर तबके के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उनकी नेकदिली के कारण ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु आकर्षित हुए।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news