गरियाबंद

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन
30-Nov-2024 2:36 PM
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 30 नवंबर।
गांधी मैदान में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ कलार समाज के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलार समाज अध्यक्ष अवध सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, महामंत्री रिखि राम सिन्हा और कोषाध्यक्ष बिसम्भर सिन्हा सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरती हुई भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जागेश्वरी सिन्हा ने मर्मस्पर्शी गीत प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये की राशि दी गई।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि समाज के युवा वर्ग को अपनी परंपराओं से जोडऩे की जरूरत है। उन्होंने पाश्चात्य प्रभाव से बचने और सनातनी मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही समाज के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

अन्य वक्ताओं में बिसम्भर सिन्हा ने संस्कार और ऊर्जा को विवाह की प्राथमिकता बताया, जबकि रिखि राम सिन्हा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दिया। युवराज सिन्हा ने समाज को आगामी पंचायत और नगरीय चुनावों में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। जिला अध्यक्ष अवध सिन्हा ने युवा और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान सदस्यों को सम्मानित किया गया। गैदलाल सिन्हा ने विधायक से समाज भवन निर्माण के लिए अनुदान की मांग की। इस आयोजन में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन आगामी 25 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन की घोषणा के साथ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के लिए एक मजबूत मंच साबित हुआ।

गैदलाल सिन्हा अध्यक्ष परिक्षेत्र गरियाबंद ने विधायक रोहित साहू से भवन निर्माण के लिए रहे देने मांग किया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में मुरलीधर सिन्हा,शिव सिन्हा मंच संचालक खेमुराम सिन्हा,प्रीतम सिन्हा,विनोद सिन्हा, शिवकुमार सिन्हा,नंदेश्वर सिन्हा, पुष्पांजलि सिन्हा,कुलेश्वर सिन्हा नरोत्तम सिन्हा पुष्पांजलि सिन्हा बिंदु सिन्हा ललिता सिन्हा पुष्पांजलि सिन्हा हेमलता सिन्हा भूमिका सिन्हा सहित बड़े संख्या में कलार समाज के लोग शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news