दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली का समर्पण
29-Nov-2024 10:13 PM
ईनामी नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा, 29 नवंबर। दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को कामयाबी मिली। पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष जन मिलिशिया कमांडर धनरू उर्फ टुगे मांडवी ने आत्म समर्पण किया। उस पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था।

ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा घर वापस आईए अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से मुख्य धारा में जुडऩे की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत बयानार एरिया कमेटी जन मिलिशिया कमांडर धनरू मांडवी (24 वर्ष) द्वारा पुलिस अफसर के समक्ष घर वापसी की गई। उक्त नक्सली कमांडर हाल में हुई थुलथुली की मुठभेड़ में शामिल था।

 इस लीडर ने पटाखे फोड़ कर पुलिस के आगमन की सूचना प्रसारित की थी। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news