गरियाबंद

मन की बात कार्यक्रम भारत की सच्ची भावना को दर्शाता है-अग्रवाल
25-Nov-2024 4:06 PM
मन की बात कार्यक्रम  भारत की सच्ची भावना  को दर्शाता है-अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 25 नवंबर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 116 में एपिसोड में विकसित भारत बनाने के लिए चर्चा की। कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कहा कि मन की बात भारत की सच्ची भावना को दर्शाता है जहां देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक भागीदार है।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से जुडऩे का एक प्रयास माह के अंतिम रविवार को किया जाता है। 116वें एपिसोड में विकसित भारत के मिशन को आगे बढ़ाने का लक्ष्य स्पष्ट दिखाई दिया।

श्री अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने एनसीसी दिवस के महत्व पर चर्चा की, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के विकास और आपदा राहत में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवा सशक्तीकरण पर जोर दिया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बारे में बात की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने डिजिटल अपराधों से बचने के लिए युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी चेतावनी दी।

यह बताते हुए कि इस प्रकार के अपराधों का शिकार मुख्य रूप से बुजुर्ग होते हैं। श्री अग्रवाल ने मोदी के संदेशों को गंभीरता से सुना और कई लोगों को भी इन संदेशों से अवगत कराया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news