बस्तर

चित्रकोट में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, हो कड़ी कार्रवाई- सुशील मौर्य
20-Nov-2024 10:17 PM
चित्रकोट में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, हो कड़ी कार्रवाई- सुशील मौर्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 जगदलपुर, 20 नवंबर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चित्रकोट जलप्रपात के नीचे सैकड़ों की संख्या में हुई पेड़ों की अवैध कटाई की जांच हेतु चित्रकोट पहुँच चित्रकोट जलप्रपात के नीचे काटे गए पेड़ों का निरीक्षण किया। जिसमें सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई का प्रमाण जांच में पाया गया।

शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में पूर्व विधायक रेखचंद जैन,उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप सहित सैकड़ों पदाधिकारी द्वारा लोहंडीगुड़ा थाना पंहुचकर अवैध पेड़ो की कटाई के विरोध में सम्बंधित विभाग पर कड़ी कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

सुशील मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार से एशिया के सबसे प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के नीचे सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई की गई है अति निंदनीय है, साथ ही प्रकृति, पर्यावरण व चित्रकोट जलप्रपात के सौंदर्यता के साथ खिलवाड़ है, इसके पूर्व यहां पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति आए हैं परंतु किसी के आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा के हवाले देकर आज तक पेड़ों की कटाई नहीं हुई। एक पेड़ माँ के नाम अभियान का दम्भ भरने वाली डबल इंजन की सरकार में पेड़ क्यों काटे जा रहे हैं?

कॉंग्रेस ने सैकड़ों पेड़ो की अवैध कटाई के विरोध में सम्बंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा है। बस्तर के मनमोहन सुंदरता के प्रतीक चित्रकोट जलप्रपात की सौन्दर्यता व पर्यावरण संरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ज़ाहिद हुसैन,अनुराग महतो, युंका अध्यक्ष चित्रकोट भवँर मौर्य,सहदेव नाग,सीमांचल ठाकुर समस्त पार्षदगण,युवा कांग्रेस, महिला कॉंग्रेस, एनएसयूआई के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट