रायपुर

बाल दिवस पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि
14-Nov-2024 3:24 PM
बाल दिवस पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 135 वीं जयन्ती ( बाल दिवस ) पर निगम  के गाँधी - नेहरू उद्यान स्थित आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रध्दांजलि दी गई। इस दौरान संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा,  विकास उपाध्याय आदि ने  पुष्पांजलि  अर्पित की।
छत्तीसगढ़ विधान सभा के  सेन्ट्रल हॉल में ‘पंडित  नेहरू’  के तैल चित्र पर  सचिव दिनेश शर्मा और  वरिष्ठ अधिकारियों ने भी  पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। 

विस सचिवालय में पं.नेहरू को किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित
छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित  पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया । 


अन्य पोस्ट