‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 नवंबर। नगर निगम धमतरी की आयुक्त प्रिया गोयल ने आज सुबह महिमा सागर वार्ड स्थित जैविक खाद केंद्र व मणिकंचन केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्य उद्देश्य वहां के कचरा प्रबंधन की प्रगति का जायजा लेना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था। अधिकारियों ने आयुक्त को जानकारी दी कि जैविक खाद केंद्र पूर्व में टैंचिंग ग्राउंड था जहा कचरे का एक विशाल पहाड़ था, जिसे 100त्न डिस्पोज कर दिया गया है। इस सफलता से वहां की स्वच्छता में एक बड़ा बदलाव आया है और अब उस स्थान के उपयोग के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उक्त ग्राउंड में गार्डन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके तहत उस क्षेत्र को एक सुंदर और हरित स्थान में परिवर्तित करने की योजना है, जो न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी एक खूबसूरत पार्क के रूप में लाभान्वित करेगा। आयुक्त ने इस विचार की सराहना की और अधिकारियों से इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है की गार्डन परियोजना के तहत बाउंड्री निर्माण, पथ-वे, बोरवेल, पौधारोपण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इन योजनाओं के तहत टैंचिंग ग्राउंड को एक हरित क्षेत्र में परिवर्तित करने की दिशा में आवश्यक संरचनात्मक बदलाव किए जाएगा। बाउंड्री से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, पथ वे से स्थानीय लोग आसानी से वहां भ्रमण कर सकेंगे और बोरवेल के माध्यम से जल की उपलब्धता भी रहेगी। इसके अलावा, पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केंद्र की प्रत्येक प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा, जिसमें ई-कचरे को एकत्र करना,अलग करना, पुनर्चक्रण करना और उपयोगी सामग्री को दोबारा बाजार में भेजना शामिल है। उन्होंने केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनकी भूमिका,कार्यशैली तथा सामने आने वाली चुनौतियों को समझा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा,प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी प्रकृति जगताप,उप अभियंता लोमस देवांगन,मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा उपस्थित थे।
कार्यालय का निरीक्षण भी किया
नगर निगम धमतरी की आयुक्त प्रिया गोयल ने मंगलवार को निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे अलग-अलग कक्ष में जाकर कामकाज देखा। सरकारी काम में कसावट लाने अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर ढंग से काम करने चेताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामों की समीक्षा की। कर्मचारियों से बात कर प्रशासनिक सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निगम के राजस्व संग्रहण और व्यय के सही तरीके से प्रबंधन किया जाए। आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के साथ समन्वय बनाना है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों के शिकायतों और समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाएं। हर शिकायत का निवारण समयबद्ध तरीके से करने चेताया। सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। सफाई, कचरा प्रबंधन और सडक़ किनारे के सफाई कामों को सख्ती से लागू करने अधिकारियों को चेताया। नगर निगम के कामों में डिजिटल प्रणाली के उपयोग को बढ़ाने देने की दिशा में काम करने कहा। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल प्रशासन की कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी बना सकता है, इसलिए निगम कार्यालय में आने वाली नागरिक शिकायतों का निवारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए, जिससे पारदर्शिता और दक्षता में सुधार हो।