धमतरी

40 हाथियों का दल 2 गुट में घूम रहा, 10 गांव में अलर्ट
03-Nov-2024 1:08 PM
40 हाथियों का दल 2 गुट में घूम रहा, 10 गांव में अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 3 नवंबर।
सिकासेर के 40 हाथियों में से करीब 15 हाथी अलग होकर सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज पहुंच गए हैं। हाथियों की निगरानी में स्थानीय वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। जिले में अब तक हाथियों के हमले से 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 2 शिशु हाथी की जान गई है।

जिले में पानी के लिए 4 बड़े बांध और पर्याप्त भोजन है। टाइगर रिजर्व के कारण यहां के जंगल हाथियों का नया ठिकाना बन गए हैं। 9 साल पहले जिले में राम-बलराम 2 हाथी आए थे। इसके बाद से हाथियों का आना-जाना चल रहा है। धमतरी जिला हाथियों का कॉरिडोर है। 

महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव से महाराष्ट्र सीमा तक आना-जाना कर रहे हैं। 3 महीने पहले 3 दंतैल हाथी धमतरी में आए थे। अभी चारों हाथी अलग-अलग जिले में हैं।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news