बलरामपुर

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने किया घोष संचलन, लोगों ने की फूलों की वर्षा
20-Oct-2024 10:56 PM
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने किया घोष संचलन, लोगों ने की फूलों की वर्षा

रामानुजगंज, 20 अक्टूबर। रानी दुर्गावती की 500 वीं जन्मशती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद की महिला वाहिनी मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा रामानुजगंज में रविवार को घोष संचलन किया गया। इस दौरान नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनें शामिल हुईं।

नगर में आयोजित घोष संचलन में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका दिव्या भारती सिंह, जिला सह संयोजिका शकुन्तला सिंह, जिले की अन्य कार्यकर्ता श्यामा मिंज, पुष्पा सिंह, मंगीता सिंह, प्रियंका सिंह, प्रखंड सह संयोजिका अनुराधा यादव, नगर संयोजिका नेहा गुप्ता खुशी प्रजापति, खुशबू पुरी और श्रेया ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनें शामिल हुईं।

रामानुजगंज में दुर्गा वाहिनी की बहनें पथ संचलन करते हुए शहर के गांधी चौक भारत माता चौक लरंगसाय चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों से भारत माता के जयकारों के साथ होकर गुजरी, इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए मातृ शक्ति का स्वागत अभिनंदन किया।

अन्य पोस्ट