कांकेर

ईश्वर छाटा बने राष्ट्रीय विकलांग मंच के कोषाध्यक्ष
18-Oct-2024 9:41 PM
 ईश्वर छाटा बने राष्ट्रीय विकलांग मंच के कोषाध्यक्ष

चारामा, 18 अक्टूबर। राष्ट्रीय विकलांग मंच की बैठक 14 व 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित की गई, जिसमें देश के 10 राज्यों के 30 प्रदेश प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

 बैठक में राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद छाटा को राष्ट्रीय विकलांग मंच का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया व छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। वर्तमान में सभी राज्यों के विकलांगों की स्थिति के बारे में सभी ने  समस्याओं को रखें।

आज देश में विकलांगों की  जो स्थिति है, उस पर चर्चा की गई। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के बारे में चर्चा की गई। देश में विकलांगों के राजनीतिक भागीदारी के बारे में चर्चा की गई और आगामी पंचायत चुनाव में विकलांगों को भागीदारी करने हेतु प्रशिक्षण आयोजित करने जागरूकता कार्यशाला करने पर सब की सहमति बनी, आगामी 3 वर्षों के लिए कार्ययोजना बनाया गया और देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय विकलांग मंच का प्रसार करने के लिए निर्णय लिया गया।

इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,  ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र के विकलांग प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

अन्य पोस्ट