बस्तर

पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण आज
जगदलपुर, 20 सितंबर। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को नये पासपोर्ट कार्यालय खुलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि बस्तरवासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग रही पासपोर्ट कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा, जिसके लिए किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बस्तर अंचल के नागरिकों के द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय की मांग रखी गई थी। पासपोर्ट कार्यालय के बनने से बस्तर अंचल के नागरिकों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगी। बस्तरवासियों के द्वारा लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है, जिससे बस्तर के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी ,जिसे निजात दिलाते हुए हमारी सरकार ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नए पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण कर बस्तरवासियो की बरसों पूरानी मांग को पूरा कर सौगात दी है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हितार्थ और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही साथ बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है। और हमेशा रहेगी।