‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला,7 अगस्त। सम्राट बोल बम समिति के द्वारा अमरकंटक के जल से बाबा भोरमदेव का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद नगर पहुंचने पर कांवडिय़ों का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। डीजे की धुन में नगर पहुंचे कांवडिय़ों को नगर भ्रमण कराया गया और नगर के वार्डों में प्रत्येक नागरिक के द्वारा व संगठनों के द्वारा भी स्वागत किया गया।
जुलाई के आखिरी दिन से प्रारंभ हुई यात्रा के समापन पर नगर में कावंडिय़ों का भव्य स्वागत हुआ। सम्राट बोल समिति के पप्पू पाटिल दिनेश कश्यप बिहारी पटेल कृष्ण यादव ने बताया कि इस बार यात्रा में 90 शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि 150 किमी पैदल चलकर उनके द्वारा सबसे पहले भोरमदेव में जलाभिषेक किया गया तत्पश्चात नगर के सभी देवालयों में जलाभिषेक किया गया।
सावन माह में पवित्र माँ नर्मदा के जल को लेकर पहुंचे शिव भक्त कांवर यात्रियों का नगर में स्वागत हुआ। नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कांवडिय़ों का स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए नगर के कई स्थानों पर फल फूल आदि की व्यवस्था की गई थी ।
वार्ड नम्बर 5 के पार्षद अर्जुन पटेल के घर में कांवर यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी । बिहीबाड़ी के पाटिल परिवार के सदस्यों के द्वारा जिनमें अमर पटेल नरेश पटेल सुशील पटेल राधे पटेल व उनके घर की महिलाओं ने विधिवत पूजा पाठ कर कांवर यात्रियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
भाजपा सदस्यों ने किया पुष्प वर्षा
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा कांवर यात्रा के लिए कांवडिय़ों के स्वागत के लिये विशेष व्यवस्था की गई थी । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल व युवा नेता जानी गुप्ता के नेतृत्व में कांवडिय़ों का पैर धोकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिनमे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुरवे भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष काशी राम उइके ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा रूपनाथ मानिकपुरी,जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी ,राम जी दास मानिकपुरी, राजेंद्र तिलकवार, सुनील मानिकपुरी, योगेश गुप्ता, संजू गुप्ता, गौतम गुप्ता, शिवम केसरवनी लव निर्मलकर विवेकानंद वरमा, अरविंद , कैलाश झरिया नरेश मानिकपुरी आदि के द्वारा के द्वारा हर हर महादेव और बोल बम की जय घोष के साथ पद यात्रियों का हौसला बढ़ते हु? अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
नगर के देव स्थानों का किया जला अभिषेक
सम्राट बोल बम समिति के संरक्षक भागवत पटेल व विजय पाटिल ने बताया कि नगर में कई स्थानों पर कांवर यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किए गया। नगर भ्रमण के दौरान कांवडिय़ों के द्वारा नगर के सभी देवस्थानों में माँ नर्मदा के पवित्र जल का जल अभिषेक किया गया। उनके द्वारा हनुमान मंदिर सियाराम कुटिया जलेश्वर महादेव राम मंदिर मातादेवाला से होते हु? वार्ड नंबर चार स्थित छोटे तालब के शिव मंदिर में जल अभिषेक के साथ साथ मेघानंद शास्त्री महाराज के द्वारा शांति के लिए हवन पूजन कराया गया और यात्रा का समापन किया गया।