धमतरी

कुलदीप सिन्हा को साहित्य श्री सम्मान से नवाजा जाएगा
18-Jul-2024 9:23 PM
कुलदीप सिन्हा को साहित्य श्री सम्मान से नवाजा जाएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 18 जुलाई। प्रदेश की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा कवि कुलदीप सिन्हा दीप को रविवार को साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान उसे निरंतर साहित्य सेवा में लगे रहने हेतु प्रदान किया जा रहा है। इसके पहले भी दीपजी को वक्तामंच के अलावा प्रदेश के विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर अलग-अलग सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल दीपजी को गुरुघासीदास साहित्य अकादमी न्यू राजेन्द्र नगर बजाज कालोनी रायपुर में अपरान्ह 12 दिया जाना है।

यह सम्मान वक्तामंच के अध्यक्ष राजेश पराते, सचिव सचिव मनीष अवस्थी और संयोजक शुभम साहू की उपस्थिति में दिया जाएगा। वे जिला हिंदी साहित्य समिति धमतरी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के अध्यक्ष और शारदा साहित्य समिति कुकरेल संस्थापक हैं। उसके इस सम्मान के लिए क्षेत्र के साहित्यकार लोग उसे अग्रिम बधाई दे रहे हैं।

अन्य पोस्ट