धमतरी

मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने जताया भरोसा -राजेन्द्र गोलछा
06-Jun-2024 3:44 PM
मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने जताया भरोसा -राजेन्द्र गोलछा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जून।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। छत्तीसगढ़ के 11 सीट में से 10 सीट में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है।
निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी के गारंटी पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने भरोसा जताया है और इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा विगत विधानसभा चुनाव में जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में वादा किए गए थे। उसमें से 80 फीसदी घोषणा को भारतीय

जनता पार्टी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। इस पर जनता ने भरोसा जताया है। इस देश में पुन: नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के सभी नेताओं एवं हमारे जीते हुए सभी 10 सांसदों को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट