महासमुन्द

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, शेड उड़े
21-May-2024 3:32 PM
आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, शेड उड़े

महानदी ट्यूबवेल जला, शहर में नलों से पानी नहीं

महासमुंद, 21 मई। महासमुंद जिले में देर रात आंधी-तूफान आने के बाद शहर अस्त-व्यस्त हो गया। इससे महानदी ट्यूबवेल जल गया। इसकी वजह से आज सुबह महासमुंद शहर भर में नलों से पानी नहीं। वहीं झलप क्षेत्र में रात्रि में तेज हवाओं से ग्राम जोरा तराई झलप निवासी हेमलाल पटेल के घर का टीन शेड उड़ गया। यही हाल जिले में कई और स्थानों पर होने की सूचना है। 
 


अन्य पोस्ट