कांकेर
देवांगन कल्याण समाज के युवा संगठन का विस्तार
18-Apr-2024 10:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चारामा, 17 अप्रैल। शनिवार को प्रदेश युवा देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के युवा संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की अनुमति से मनोहर देवांगन की अध्यक्षता में युवा सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्ति की गई। जिसमें चारामा नगर के 3 सदस्य साकेत देवांगन को प्रदेश सहसचिव, मिथलेश (बल्ला) देवांगन को प्रदेश प्रवक्ता एवं दीपक देवांगन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर पद मिलने पर सामाजिक बंधुओं और साथियों द्वारा बधाई दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे