दन्तेवाड़ा

मशीनों में आगजनी में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
22-Mar-2024 9:10 PM
मशीनों में आगजनी में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 22 मार्च।
दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे मशीनों में आगजनी में शामिल दो नक्सलियों को आग लगाने में शामिल दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि किरंदुल थाना अंतर्गत बस्तर फाइटर जिला आरक्षी बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 वीं वाहिनी का का यंग प्लाटून का दल रवाना किया गया था। 

पुलिस के जवानों को देखकर दो व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उनकी धर पकड़ की गई। इनमें एक अजय उफऱ् भीमा पूनेम शामिल है। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत गंगलूर थाने के पुसनार का निवासी है। यह नक्सली पीडिया पंचायत मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत था।

वहीं दूसरे नक्सली की पहचान सोना लेकाम के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति नक्सली संगठन पीडिया पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर के तौर पर कार्यरत था।


अन्य पोस्ट