‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की समय सीमा को 4 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने 4 फरवरी तक धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया है और 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है। चुनाव से पहले जितने भी वादे किए हैं उन सभी वादों को हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक-एक करके पूरा कर रही हैं।
जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा, महिला, मजदूर हितैषी सरकार है। जिनकी सोच सबका साथ, सबका प्रयास और सबका विकास है। साथ ही मोदी जी की गारंटी है जो हर हाल में पूरी होगी। पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से आभार प्रकट किया।