दंतेवाड़ा, 4 जुलाई। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। दोनों मुख्य दलों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
भाजपा के जिला मंत्री सत्यनारायण महापात्र ने विगत दिवस एक समाचार पत्र (‘छत्तीसगढ़’ नहीं) में प्रकाशित उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि बारसूर मंडल से 45 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
जिला मंत्री ने बताया कि उन्होंने बालेंगपाल और हिड़पाल गांवों का दौरा किया। इस दौरान संबंधित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। जिसमें जानकारी सामने आई कि उक्त कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी से संबंधित है। कांग्रेस संगठन द्वारा झूठी वाहवाही लूटने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में ही प्रवेश कराया जा रहा है।
भाजपा की सक्रियता और जनसंपर्क से कांग्रेस संगठन भयभीत है। अपने पक्ष में झूठा वातावरण निर्मित करने कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा छद्म अभियान चलाया जा रहा है।