‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 24 अप्रैल। जिला महासचिव साहू संघ गरियाबंद नेहरू साहू से मिली जानकारी अनुसार तहसील साहू संघ गरियाबंद के अंतर्गत आश्रित ग्राम बरबाहरा निवासी तुलाराम साहू की सुपुत्री पुष्पा साहू जिसकी दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं होने के कारण तलाक हो गया था, जिसे साहू समाज मधुबन धाम परिक्षेत्र खिसोरा अंतर्गत ग्राम कमरौद निवासी बुधराम साहू के सुपुत्र छत्रपाल साहू जो कि अविवाहित है ने तलाकशुदा का पुन: घर बसा कर समाज के दोनों परिक्षेत्र पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत शादी किया। समाज ने सभी पदाधिकारी ने नव युगल दंपत्ति को सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान दोनों परिक्षेत्र साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारी में छिसोरा परिक्षेत्र संरक्षक कोमल साहू, अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, तहसील साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष बंशीलाल साहू, उपाध्यक्ष से संतु साहू, पुष्पा साहू , सचिव रामाधार साहू, संगठन मंत्री ढेलउ राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम लाल साहू सलाहकार , धनीराम साहू , खिसोरा परि. उपाध्यक्ष जीवराखन साहू, महिला उपाध्यक्ष ङुगेश्वरी साहू , कोषाध्यक्ष से बलराम साहू,सचिव रामचरण साहू सह सचिव इस कुमार साहू से कृपा राम साहू जी सलाहकार टेकराम साहू , बिहारी राम साहू, संगठन मंत्री संतोष कुमार साहू हेमलाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल राम साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद साहू, बरबाहरा संरक्षक इच्छा राम साहू उपाध्यक्ष ललेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, योगेश कुमार साहू, पीलेश कुमार साहू इत्यादि सैकड़ों की संख्या में साहू समाज पदाधिकारीगण मौजूद रहे।