राजनांदगांव

भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा
18-Oct-2021 10:16 PM
भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अक्टूबर।
प्रदेश भाजयुमो व जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह की अगुवाई व उत्तर-दक्षिण मंडल भाजयुमो के संयुक्तत तत्वावधान में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नीत छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

पत्थलगांव में मां दुर्गा विसर्जन के दौरान गांजा तस्करों द्वारा श्रद्धालुओं को कुचले जाने के मामले में आक्रोशित युवाओं ने जयस्तंभ चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन ठाकुर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं ने जशपुर के पत्थलगांव में हुई घटना को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि जशपुर जिले में घटी घटना बेहद दुखद होने के साथ ही सरकार की नाकामयाबी का बड़ा उदाहरण है। प्रदेश तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ होते हुए पूरे देश में गांजा की खेप पहुंचाई जा रही है। यह समझाने के लिए काफी है कि कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ तस्करों के लिए कितना फायदेमंद साबित हो रहा है। लगातार तस्करी को लेकर आगाह किए जाने के बावजूद सीमाओं पर बंदोबस्त की कमी के पीछे आखिर सरकार की मंशा क्या है, यह स्पष्ट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शराब और गांजा तस्करी के लिए जाना जाने लगा है। इस स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब लोगों को कुचलने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं।

भाजयुमो उत्तर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष सज्जन व प्रखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने से पूर्व जिस कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी का वादा किया था, उसी कांग्रेस पार्टी के संरक्षण में छत्तीसगढ़ अपराध का कॉरिडोर बना हुआ है। वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। शराब, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के तस्करों के लिए छत्तीसगढ ग्रीन कॉरिडोर बना हुआ है। तस्करों के हौसले पुलिस के संरक्षण में इतने बुलंद है कि उन्हें पत्थलगांव जैसी घटना को अंजाम देने में भी संकोच नहीं होता है। भूपेश सरकार की लापरवाही एवं उत्पीन से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा उत्तर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी, प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य गोलू सूर्यवंशी, आलोक श्रोती, नरेंद्र हंसा, समीर श्रीवास्तव, अनुराग चौरसिया, गोलू गुप्ता, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, विवेक शर्मा, देवाशीष झा, मंत्री पिंटू वर्मा, उज्जवल कसेर, शिवम यादव, अशोक निर्मलकर, जय शर्मा, रोहित मलकानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मिथलेश्वरी वैष्णव सरस्वती यादव, रेणू सूर्यवंशी, अनीता सोनवानी भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, अरूणेश झा, लक्ष्मीकांत साहू, अनिल शर्मा, आशुतोष सिंह, जसमीत भाटिया, कमलेश प्रजापति, आदित्य पराते, अभिषेक पांडेय, सुमीत आजमानी, परमानंद सेन, इंद्रजीत मानिकपुरी, सूरज नायक, पेमन अग्रवाल, चंदन साहू, प्रहलाद सिन्हा, नितेश नायक, रवि साहू, आशु डहरिया, दीपक त्रिपाठी, जैकी सोनकर, टिकेश्वर सिंह, आदित्य साहू, सुवितेश श्रीवास्तव, सोमेश मानिकपुरी, गितेश्वर श्रीवास, प्रवीण शुक्ला, सौरभ सिंह राजपूत, हिमांशु सोनवानी, संभव बैद, अभिषेक यादव, संस्कार झा, राहुल यादव, अंशुल कसेर, आशु कसेर, अनुराग श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अभिषेक सेन, रवि राजपूत, गजेंद्र साहू, लोकश यदु सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news