राजनांदगांव

सद्भावना साइकिल रैली आज पहुंचेगी शहर
18-Oct-2021 10:14 PM
सद्भावना साइकिल रैली आज पहुंचेगी शहर

स्वागत के लिए तैयारी शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अक्टूबर।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के अहमद नगर से रवाना होकर बांग्लादेश के नोवाखाली तक जा रही साइकिल यात्रा के छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस कार्य के लिए नगर के सेवाभावी  संस्था अभिलाषा, कस्तूरबा महिला मंडल, आरंभ एक प्रयास, राजनंादगांव इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन, अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज राजनंादगांव जैसे अन्य संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा उनके स्वागत सत्कार सहित रात्रि विश्राम की व्यवस्था पूर्ण कर ली है।

संस्था के प्रशासन दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस साइकिल यात्रा में महाराष्ट्र के अहमद नगर के 86 युवा, पुरूष, महिला शामिल हैं, जिसमें 61 पुरूष व 25 महिलाएं शामिल होना बताया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन हुआ, जो बांग्लादेश के नोवाखाली शहर में 16 दिसंबर तक पहुंचेगा। तीन हजार किमी के सफर में इनके द्वारा राष्ट्रपितता महात्मा गांधी के शांति संदेश का वाचन, स्वच्छता, भाईचारा सहित गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

साइकिल यात्रा राजनांदगांव में 19 अक्टूबर को अपरान्ह 4.30 बजे नगर प्रवेश करने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा उनका नगर आगमन पर स्वागत पीटीएस द्वार के सामने करते उन्हें कस्तूरबा भवन में ले जाया जाएगा। यहां उनका मंचीय कार्यक्रम के साथ स्वागत-सत्कार किया जाएगा। महापौर हेमा देश्मुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वरा स्वागत किया जाएगा।  दूसरे दिन 20 अक्टूबर को सुबह गंतव्य के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रात्रि विश्राम सहित आवास, भोजन, स्वल्पाहार की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व नगर निगम के चलित स्वास्थ्य मोबाईल यूनिट का सहयोग लिया जाएगा।

संस्था के प्रशासन श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए 17 अक्टूबर को अभिलाषा संस्था में बैठक आयोजित करते जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में  गौतम पारख, संतोष कुमार बोद्दून डॉ. हेमलता मोहबे, महेश खंडेलवाल, नीरज बाजपेयी, आलोक बिंदल, भानुमति पिल्ले, संतोष खंडेलवाल,  सुदामा मोटलानी, सूरज बुद्धदेव, गीता राठौर, अशोक कोटडिया, गुंजन सोनछत्रा, राजेश अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, प्रियंका सोनी, वंदना तुरहाटे,  महेन्द्र सिंह यादव, कुशालचंद जंघेल,  रूपम सोनछत्रा, सुरभि अग्रवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news