कोरिया

मौसम का मिजाज बदला, जिले भर में बारिश के साथ ठंड में हुई बढ़ोतरी
18-Oct-2021 6:22 PM
मौसम का मिजाज बदला, जिले भर में बारिश के साथ ठंड में हुई बढ़ोतरी

21 के बाद मौसम साफ होने की है संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 18 अक्टूबर।
जिले में रविवार को बनते बिगडते मौसम के बीच में अचानक दोपहर के समय आसमान में बादल छा गये और देखते ही देखते हुए जिले के कई क्षेत्रों में बुंदाबांदी कुछ देर की हुई जिसके बाद से आसमान में बादल उमडते घुमडते रहे और शाम ढलने के साथ ही काले बादलो के छा जाने से रविवार की शाम को जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में कुछ देर की झमाझम बारिश हुई। बारिश की विदाई के बाद यह पहली बारिश थी जो जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर आस पास के क्षेत्रों के साथ जिले के कई क्षेत्रों में बे मौसम बारिश हुई।

 इसके पूर्व कई दिनों से लगातार सूखे का मौसम बना रहा और लगातार धूप खिल रहा था जिस कारण उमस उमस भरी गर्मी का सामना भी लोगों केा करना पड रहा था। इसी बीच गत 15 अक्टुबर से मौसम में बदलाव देखने को मिला और 17 अक्टुबर को बारिश हुई। इस दौरान बारिश की जरूरत नही है बल्कि बारिश से नुकसान ही है। वही अभी हो रही बारिश से आगामी रबी फसलों के लिए भूमि को नमी जरूर पहुॅचायेगा। इसके दूसरे दिन 18 अक्टुबर को सुबह से धूप खिल गयी लेकिन दोपहर के समय फिर से आसमान में बादल छाने लगे लेकिन दोपहर तक इस दिन बारिश जिले में किसी भी क्षेत्र में नही होने की मिली।

धान फसलों को नुकसान
वर्तमान में बे मौसम बारिश का ज्यादा लाभ तो नही है लेकिन नुकसान ज्यादा है। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में धान की फसल पकने की तैयारी में है और कई क्षेत्रों में धान की फसल पक गयी है और कटाई भी शुरू हो गयी है। जिस तरह से कुछ दिनों से मौसम खुला था जिसे देखते हुए अनुमान नही लगाया जा रहा था कि बे मौसम बारिश होगी। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बिगडा और बारिश हुई। इस दौरान जिन किसानों ने अपनी धान की फसल की कटाई कर खलिहानों में रखे थे या खेतों में छोडे थे उन धान फसलों को बे मासम बारिश से नुकसान पहुॅचा वही खेतों में खडी धान फसलों के लिए भी अभी का बारिश लाभदायक नही है।  

बे मौसम बारिश से तापमान में कमी आने का असर यह होगा कि अब तेजी से ठण्ड की बढोतरी होना शुरू हो जायेगा। दशहरा का पर्व बीत गया है और लगभग एक पखवाडे का समय दीपावली के लिए बचा हुआ है। इस दौरान हुई बे मौसम बारिश से तापमान में कमी आने से ठण्ड की रफ्तार बढ जायेगी और दीपावली के पूर्व से ही ठण्ड का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। अभी सुबह के समय गुलाबी ठण्ड का असर होने लगा है। वही दिन में लगातार धूप के खिले होने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news