कोण्डागांव
कोण्डागांव, 17 अक्टूबर। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बस स्टैण्ड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने मांग की कि पत्थलगांव घटना में मृतक के परिवार को एक करोड़ तथा घायलों को 50-50 लाख क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। पुतला दहन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र के साथ दो भाजपाई झुलस गए, वहीं पुतला दहन स्थल पर एक सबइंस्पेक्टर के हाथ भी झुलस गये।
इस अवसर में पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल जितेद्रं सुराना, यतेंद्र सलाम, विकास दुआ नागेश देंवागन रामा जायश्वाल, बंटी नाग, शीतल पटेल, विकी रवानी, महेंद्र पारख राजू भण्डारी, बाबा खान टिकू साहू , देंवद्र्र मौर्य , सरदार सतपाल सिहं अनिल व अन्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।