सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 17 अक्टूबर। शनिवार शाम को भटगांव थाना के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय भाजपा नेता की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापर रेफर किया गया, जहां उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बुंदिया निवासी बिहारी लाल पैकरा 28 वर्ष व अमर लाल अगरिया 38 वर्ष दोनों ग्राम करौटी से बुंदिया अपने घर जा रहे थे कि भटगांव थाना के पास जैसे ही पहुंचे कि बुंदिया की ओर तेज रफ्तार अज्ञात कार आ रहा था कि उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक को गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि दोनों युवक ग्राम करौटी से दसई कर्मा खाकर घर वापस जा रहे थे, कि यह हादसा हो गया। जानकारी लगते ही भाजपा नेता रमेश गुप्ता व राजेश गुप्ता के द्वारा तत्काल घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।