दन्तेवाड़ा
शोभायात्रा निकालकर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
16-Oct-2021 10:49 PM
बचेली, 16 अक्टूबर। लौह नगरी बचेली में जगह-जगह पंडालों में स्थापित देवी माँ की प्रतिमाएं शुक्रवार को विसर्जित की गई। नौ दिनों तक आदिशक्ति माँ दुर्गा की भक्ति व सेवा में डूबे श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया। पुराना मार्केट वार्ड 9 के लेबर हाटमेंट में स्थापित प्रतिमा का शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा सहित जवारा का विसर्जन किया गया।
बंग समाज की महिलाओं ने सिंदूर उत्सव मनाया। समाज की महिलाओं द्वारा पारम्परिक रूप से यह उत्सव विदाई से पूर्व मनाया जाता है। महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला। माँ को सिंदूर लगाते हुए महिलाये काफी भावुक दिखी। विदाई के इस पल में उत्साह व उमंग का वातावरण दिखाई दिया।