राजनांदगांव
बालिका दिवस पर कई आयोजन
12-Oct-2021 6:30 PM
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर। सक्षम बिटिया अभियान के तहत सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, चित्रकला, कविता लेखन आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई। जिससे स्कूली बालिकाओ के अलावा माता, पंचगण, शिक्षक शाामिल हुए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था प्रधान पाठक बीएल साहू द्वारा प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को सक्षम बनाने हेतु प्रेरक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लीलाराम नेताम, सम्पदा श्रीवास्तव, पुष्पा साहू, रंजिता रामटेके, आंनद रंगारी, लता भीमटे का योगदान रहा।