राजनांदगांव

आजादी का अमृत महोत्सव
12-Oct-2021 4:40 PM
आजादी का अमृत महोत्सव

जैविक उत्पाद बेचने के लिए के्रता-विके्रता मिलन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर।
कृषि विभाग जिला राजनांदगांव द्वारा कृषि उपज मंडी बंसतपुर राजनांदगांव के उपभोक्ता हॉट बाजार में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के जैविक उत्पादों के विक्रय के लिए के्रता, विके्रता का मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जिले में जैविक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषकों द्वारा सुगंधित धान किस्म छत्तीसगढ़ सुगंधित भोग, दुबराज, बादशाह भोग, विष्णुभोग, पीकेव्ही, एचएमटी छत्तीसगढ़ देवभोग का जैविक उत्पादन किया जा रहा है। किसानों के जैविक उत्पादों के विपणन हेतु जिला स्तर पर के्रता-विके्रता मिलन का आयोजन किया गया।

अंबागढ़ चौकी विकासखंड को 5 वर्षों में जैविक विकासखंड बनाने 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा जैविक खेती संचालित किया जा रहा है। विगत 3 वर्षों से कृषक कर रहे हैं, जैविक खेती प्रमाणीकरण के शर्त के अनुसार यह अंतिम वर्ष है, जिसके बाद किसानों को पीजीएस का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। जिससे कृषक अपने उत्पाद को सभी मंचों पर विक्रय करने स्वतंत्र होंगे।

कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी के जैविक कृषक समूह के 50 कृषक व व्यापारी (क्रेता) मंडल के तरफ से राईस मिल प्रबंधक प्रकाश जैन, अमित अग्रवाल, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, सहायक संचालक कृषि,  टीकम सिंह ठाकुर, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा राजू कुमार, बीएस राजपूत, रामलखन साहू, नानक चंद, प्रमोद कुमार जैन, नरेन्द्र यादव, एचएस राजोरिया, टीआर खरे, रेशनी साहू उपस्थित थे।
आने वाले दिनों में जिले एवं राज्य के जन मानस को जैविक धान के विभिन्न किस्मों का उपभोग हेतु लाभ सरलतापूर्वक हो सकेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news