राजनांदगांव

सीएम ने माता के दरबार में बांस टोकरी में पूजन सामग्री व प्रसाद चढ़ाया
12-Oct-2021 4:34 PM
सीएम ने माता के दरबार में बांस टोकरी में पूजन सामग्री व प्रसाद चढ़ाया

माता के चरणों में चढ़ाए जा रहे समूह की महिलाओं की खेती के गेंदा फूल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के चढ़ावे के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने समूह की 15 महिलाओं द्वारा दी गई टोकरी में प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

ज्ञात हो कि बंसोड़ जाति की महिलाएं अपने परंपरागत हुनर से टोकरी बनाती हैं। उन्हें बिहान समूह से जोडक़र बांस उपलब्ध कराया गया है। खुशी महिला स्वसहायता समूह की बुजुर्ग महिला रमशीला मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित एवं प्रसन्न थी।
 समूह की महिलाओं ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से हमें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि हमारे इस हुनर को एक नई पहचान मिली है। समूह के महिलाओं के आय में वृद्धि करने जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। टोकरी में पूजन सामग्री ले जाने से माता मंदिर परिसर प्लास्टिक मुक्त रहेगा।

इस अवसर पर समूह की महिलाएं दुनीबाई साहू, नागेश्वरी सिन्हा, कविता देशलहरे, हिमेश बग्गा ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की। श्रद्धालु बांस की टोकरी में माता रानी को पूजन सामग्री चढ़ा रहे हैं। इस बरस मां बम्लेश्वरी के चरणों में स्वसहायता समूह की महिलाओं के खेती के फूल चढ़ाए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ के ग्राम कलकसा एवं पटपर सहित कई ग्रामों में गेंदे की खेती की जा रही है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्थानीय स्तर पर फूलों की मांग को देखते समूह की महिलाओं को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। डोंगरगढ़ में अधिकांशत: फूल कोलकाता से आते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर फूलों की आपूर्ति के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम रहे हैं। कलकसा में 3 एकड़ में गेंदे की खेती की जा रही है तथा ड्रिप सिंचाई करते आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। जिले के पटपर, मोखला सहित कई गौठान ग्रामों में गेंदे की खेती की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news