कोण्डागांव

विश्व बालिका शिक्षा दिवस पर सक्षम बिटिया कार्यक्रम
11-Oct-2021 9:13 PM
विश्व बालिका शिक्षा दिवस पर सक्षम बिटिया कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 11 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में विश्व बालिका शिक्षा दिवस पर सक्षम बिटिया कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज बंजारे  बेनूर थाना प्रभारी एवं विशेष अतिथि टी आर सेन एसआई ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 माता उन्मुखीकरण अंगना में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताओं का नारियल छीलने, व नारियल फोडऩे कुर्सी दौड़, मटका फोड,़ बच्चों का फुगड़ी, रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। नारियल छीलने में लखमणि, रामदई नारियल फोडऩे मे भाग लिया। इसी तरह प्रथम हेमवती ठाकुर  द्वितीय सुनीता नाग, खिलेंद्र नितेश कुर्सी दौड़ में प्रथम जानकी ठाकुर, द्वितीय अनीता ठाकुर, मटका फोड,़ में प्रथम अनीता ठाकुर के जीत हासिल करने पर ग्राम के उपसरपंच जयमन द्वारा पुरस्कार प्रदाय किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रधानाध्यापक पी एल नाग द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। एवं आरती बेर रंजीता तिग्गा ललिता समरथ शिवचरण साहू जलन पटेल हरिराम स्वादीप नेताम नमिता पाणिग्रही शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम  व्यवस्था किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news