कोण्डागांव

राज्य स्तरीय खेल के लिए 13 चयनित
10-Oct-2021 10:36 PM
राज्य स्तरीय खेल के लिए 13 चयनित

कोण्डागांव, 10 अक्टूबर। इस वर्ष राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय पुलिस खेल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर संभाग सुंदरराज, सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक को संभाग स्तरीय व्हालीबाल टीम के चयन हेतु निर्देशित किया गया था। अध्यक्षता शोभराज अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) एसर्आ मरकाम जिला खेल अधिकारी किरण नाग व्हालीबाल विशेषज्ञ हायर सेकंड्री स्कूल की सदस्यता में कमेटी का गठन किया था। उक्त कमेटी के समक्ष 9 अक्टूबर को रक्षित केन्द्र क में जिला बीजापुर, जगदलपुर, कांकेर, कोण्डागांव की टीम का मैच कराया गया, जिसमें बस्तर संभाग  टीम हेतु खिलाडिय़ों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कुल 13 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

जिसकी सूचना पुलिस महानिरीक्षक बस्तर संभाग को दी गई। उक्त चयनित खिलाडिय़ों को आगामी खेल में शामिल होने रायपुर रवाना किया गया।

उक्त चयन प्रक्रिया के दौरान उपरोक्तानुसार चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्य के  राहुलदेव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा रक्षित निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मी व दर्शक मजौद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news